HomeUttarakhandAlmoraबाराती बन ठाट से शादी में पहुंचे और लाखों के जेवरात लेकर...

बाराती बन ठाट से शादी में पहुंचे और लाखों के जेवरात लेकर हुए चंपत

✒️ अल्मोड़ा निवासी वर पक्ष की भारी फजीहत

✒️ चढ़े पुलिस के हत्थे, खोला यह राज

Jewelery worth lakhs stolen in marriage

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर। नशे का शौक पूरा करने के लिए धनाभाव आड़े आया, तो धन अर्जित करने के लिए दो युवकों ने चोरी को अंजाम देने का प्लान बनाया और बाराती बनकर एक विवाह समारोह में शामिल हो गए। जहां बातों ही बातों में दूल्हे के पिता के पास से नगदी व जेवरात से भरा बैग लेकर चंपत हो गए और विवाह में ऐन वक्त पर लाखों की चपत लगाकर दूल्हे पक्ष की बड़ी फजीहत कर डाली। अब ये दोनों युवक पकड़े गए हैं और उनसे जेवरात बरामद कर लिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा के मल्ला खोल्टा का है वर पक्ष

मामला गत 08 फरवरी का है, जब मल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र के पुत्र दीपक का विवाह हो रहा था। उसकी बारात न्यू संगम बारातघर रूद्रपुर में आई थी। इसी बीच दो अन्य युवक बाराती बनकर बारात में घुस गए और दूल्हे के पिता के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे। इसी बीच मौका मिलते ही उन्होंने दूल्हे के पिता के पास से जेवरात वाला बैग साफ कर लिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। अचानक बैग गुम होने से दुल्हा पक्ष परेशान हो उठा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस बैग के साथ 19 हजार रुपये की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी हो गए। जिसमें सोने की नथ, मांग टीका, सवा तोले का मंगलसूत्र, चांदी की पायल व बिछुए इत्यादि लाखों के जेवर थे। इससे बड़ी फजीहत हो गई।

पुलिस ने खंखाली सीसीटीवी, पकड़े गए दो चोर

सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए गहन छानबीन शुरू की और सीसीटीबी फुटेज खंगाली। इसके बाद फुटेज में दो संदिग्ध लोगों का पता चला, तो उनकी तलाश की गई। ग​त दिवस इन दोनों को मोदी मैदान के पास से दबोच लिया गया। इनके पास से 2150 रुपये तथा उक्त जेवरात बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस पंकज पाल उर्फ भोला पुत्र गोविंद पाल निवासी खेड़ा, रूद्रपुर व शाहबाज उर्फ चाइनीज पुत्र अफाक खान निवासी किच्छा लालपुर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया है।

नशे का शौक पूरा करने को करने लगे चोरियां

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा, एसआइ प्रकाश चंद्र भट्ट, आरक्षी महेंद्र डंगवाल, दिनेश चंद्र, राकेश खेतवाल, पंकज सजवाण आदि शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपियों ने अपना नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी से धन कमाने के लिए उक्त घटना का अंजाम दिया। पुलिस अब उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला रही है।

हल्द्वानी की जेल में फिर मारपीट

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments