HomeBreaking NewsBudget 2023 : जानें क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? देखें...

Budget 2023 : जानें क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS

Union Budget 2023| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आम बजट पेश कर दिया है। इस आम बजट में केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं। जिनमें टैक्स स्लैब में कटौती सबसे बड़ा एलान है। सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी। इस दौरान वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि किन चीजों को सस्ता किया जा रहा है और कौन सी चीजें महंगी हो रही हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों पर अब ज्यादा पैसा देना होगा।

क्या-क्या हुआ सस्ता

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

➡️ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे।
➡️ विदेश से आने वाली चांदी सस्ती होगी।
➡️ एलईडी टीवी और बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी।
➡️ कुछ टीवी पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है।
➡️ इलेक्ट्रिक कारें, खिलौने और साइकिल सस्ती होंगी।
➡️ हीट क्वायल पर कस्टम ड्यूटी घटाई।
➡️ लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट।
➡️ रबर में भी ड्यूटी कम की गई है।
➡️ ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे।
➡️ झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम, होगा सस्‍ता।

क्या-क्या हुआ महंगा

➡️ सोना-चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा।
➡️ सिगरेट महंगी होगी, ड्यूटी बढ़ाकर 16 परसेंट की गई।
➡️ इंपोर्टेड दरवाजे और किचन चिमनी।
➡️ विदेशी खिलौने।

बजट भाषण की बड़ी बातें

➡️ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत 15 लाख रुपये तक की सीमा को बढ़ा कर 30 लाख रुपये किया गया है।
➡️ मासिक आय खाता स्कीम के तहत भी मौजूदा 4.5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 9 लाख रुपये किया जा रहा है।
➡️ महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जाएंगे जिनकी मियाद दो साल के लिए होगी और इनके तहत किसी महिला या बालिका के नाम से दो साल के लिए, दो लाख रुपये जमा करवाए जा सकेंगे।

➡️ संस्थाओं के लिए कॉमन ID PAN होगा। MSME की जब्त की गई 95% राशि वापस की जाएगी। कोरोना महामारी में जब्त की गई राशि वापस की जाएगी।
➡️ ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
➡️ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन 4.0 की शुरुआत की जाएगी। देश में 30 ‘स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे।

Haldwani Breaking : लाखों की स्मैक के साथ ‘मंत्री’ और ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments