HomeAccidentकेमू बस हादसा : हल्द्वानी निवासी महिला की मौत, 23 घायल, कई...

केमू बस हादसा : हल्द्वानी निवासी महिला की मौत, 23 घायल, कई गंभीर

ADVERTISEMENTS

✒️ जानिये इस हादसे की पूरी डिटेल

✒️ देखिए नाम-पते सहित घायलों की पूरी लिस्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/नैनीताल/गरमपानी। हल्द्वानी से अल्मोड़ा के शीतलाखेत आ रही केमू की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में चमडिया के पास बस सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी एक 55 साल की महिला की पहिये के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हैं। मृतका की पहचान श्रीमती मुन्नी बेलवाल पत्नी मोहन चंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी छड़ेल, हल्द्वानी नैनीताल के रूप में हुई है।

ज्ञात रहे कि आज रविवार दोपहर केमू की हल्द्वानी-अल्मोड़ा बस सेवा संख्या यूके 04पीए 0520 चमड़िया के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अचानक एक कार सामने से आई और चालक नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क पर ही पलट गई केमू दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। बस के नीचे हल्द्वानी निवासी मुन्नी बेलवाल (55 साल) पत्नी मोहनचंद बेलवाल दबी रह गई।

इधर पुलिस ने बताया कि यह बस हल्द्वानी जा रही टैक्सी कार संख्या UK04 TB3053 से टकरा गई थी। दुर्घटना का कारण कार चालक को नींद की झपकी आना है। यह हादसा दोपहर 01 बजे हुआ। कार को बचाने के प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। मौके पर पुलिस एसडीआरएफ व जनता के लोगों द्वारा रेस्क्यू किया। घायलों को सीएससी खैरना लाया गया। जिसमें से 6 घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया। एक महिला श्रीमती मुन्नी बेलवाल पत्नी मोहन चंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी छड़ेल हल्द्वानी की मृत्यु हो गई है। अन्य जो सामान्य रूप से घायल थे उनका बाद उपचार घर भेज दिया गया है।

यहां देखिये घायलों की सूची –

1- बस चालक कुंवर सिंह भंडारी पुत्र भगवान सिंह निवासी जैंती जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल।

2- कंडक्टर/वाहन मालिक बबलू तिवारी पुत्र केडी तिवारी निवासी कुसुमखेरा हल्द्वानी नैनीताल सामान्य घायल।

3- आकांक्षा यादव पुत्री वीरेंद्र यादव उम्र 12 वर्ष निवासी नगला पंतनगर गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी ।

4- वीरेंद्र यादव पुत्र रघुनाथ यादव उम्र 38 वर्ष निवासी नगला पंतनगर, सामान्य घायल

5- रेनू देवी पत्नी उमेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी विठोरिया नंबर दो मूल निवासी बिहार, सामान्य घायल।

6- विक्की कुमार पुत्र उमेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी बिठौरिया नंबर दो मूलनिवासी बिहार, गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी

7- कुंदन आर्य पुत्र मोहनराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा, सामान्य घायल

8- उमा देवी पत्नी चंदन राम उम्र 48 वर्ष निवासी धामस शीतला खेत, अल्मोड़ा सामान्य घायल

9- गोविंद बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा, सामान्य घायल

10- गिरीश भैसोड़ा पुत्र केसर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, सामान्य घायल

11- भूमिका कांडपाल उम्र 3 वर्ष निवासी बस गांव, सामान्य घायल

12- पूजा धामी पुत्री पूरन धामी उम्र 19 वर्ष निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर गंभीर रूप से घायल हल्द्वानी रेफर

13- निकिता मेहरा पुत्री गोविंद मेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी चक्की मोड़ दिनेशपुर उधम सिंह नगर सामान्य घायल

14- संजू कार्की पत्नी नरेंद्र सिंह कार्की उम्र 42 वर्ष निवासी भल्यूटी ज्योलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर

15- नमन बिष्ट पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 9 वर्ष निवासी भल्यूटी जयोलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर

16- डी बलराज पुत्र नरसिम्हा उम्र 49 वर्ष हैदराबाद गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर

17- डी राम पुत्र नरसिम्हा उम्र 45 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

18- डी रानी पत्नी राम उम्र 32 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

19- रोहिणी पत्नी बाल राज उम्र 35 वर्ष निवासी हैदराबाद सामान्य घायल

20- चंदन सिंह पुत्र गुमान सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल

21- त्रिलोक सिंह पुत्र केसर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा सामान्य घायल

22- देवकी कांडपाल पत्नी बंशीधर कांडपाल उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम छड़ैल नंबर 4 गैस गोदाम रोड हल्द्वानी सामान्य घायल

23- कार सवारी दिनेश गोस्वामी पुत्र लक्ष्मण पुरी उम्र 41 वर्ष निवासी बेस अस्पताल अल्मोड़ा – सामान्य घायल


पूर्व प्रकाशित समाचार

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments