लालकुआं| लालकुआं गौला रोड पर बनने वाले प्रस्तावित ओवरब्रिज के प्रभावितों ने आज क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से मिलकर उनको अपनी समस्या से रूबरू करवाया।
ADVERTISEMENTS
आपको बताते चलें कि गोला रोड पर बने रेलवे गेट पर आए दिन जाम की समस्या रहती है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसको देखते हुए रेल विभाग ने सैद्धांतिक रूप से आरओबी बनाने की सहमति दे दी है। मीडिया में यह खबर छपते ही संभावित रूप से इस पुल से प्रभावित होने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और वे इस बाबत क्षेत्रीय सांसद तथा रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिले और उनसे इस बारे में उचित निर्णय लेने की बात कही। इस पर अजय भट्ट ने आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी जनहित में उचित होगा वह किया जाएगा।