HomeNational'2023 शानदार हो! यह आपकी सफलता और ढेर सारी खुशियों से भरा...

‘2023 शानदार हो! यह आपकी सफलता और ढेर सारी खुशियों से भरा हो’, PM मोदी ने दीं नए साल की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

Narendra Modi New Year greetings| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सबको नए साल (New Year 2023) की शुभकामनाएं दी हैं। रविवार, 1 जनवरी को उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, “आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो. सभी को अच्‍छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।”

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी बधाई

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। आज सुबह उन्होंने ट्वीट किया, “साल 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।”

राहुल गांधी ने कहा- खुले मोहब्बत की दुकान

नए साल के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरों का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान… आप सभी को नए साल की बहुत बधाई।”

योगी आदित्यनाथ ने दी सबको ‘हार्दिक बधाई’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “आप सभी को सन् 2023 की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता से अभिसिंचित करे।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी ‘नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, आप समस्त प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नव वर्ष आप सभी के जीवन मे सुख, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आए। हम विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments