HomeAccidentनए साल के पहले दिन दुःखद खबर, सड़क हादसे में 5 युवकों...

नए साल के पहले दिन दुःखद खबर, सड़क हादसे में 5 युवकों की जान चली गई

श्रीगंगानगर| नए साल के पहले दिन दुःखद खबर आई हैं, राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बिसरासर गांव में कार एवं ट्रक के टकराने पर पांच युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात करीब दस बजे क्षेत्र में गौशाला के पास ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में छह युवक सवार थे जो बिसरासर से पल्लू आ रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक को गंभीर घायल अवस्था में पल्लू के सरकारी हस्पताल से बीकानेर के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक बिसरासर के निवासी थे और घायल युवक भी बिसरासर निवासी है। मृतकों की पहचान राजू, नरेश, बबलू,दानाराम और मुरली के रूप में की गई जबकि घायल अशोक पल्लू में टोल नाका का कर्मचारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments