HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : डिप्लोमा इं. महासंघ ने लंबित मांगों पर दी आंदोलन की...

अल्मोड़ा : डिप्लोमा इं. महासंघ ने लंबित मांगों पर दी आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

✒️ निर्माण कार्यों में राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

अल्मोड़ा। मंडल कार्यकारिणी उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की यहां शक्ति सदन में आयोजित द्विवतीय बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने, समस्त विभागों में एसीपी का लाभ देने सहित तमाम लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की राह पकड़ी जायेगी।

बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाली एवं समस्त विभागों में ए०सी०पी० का लाभ 10, 16, 26 वर्ष में दिये जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस पर शासन द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही न की गई तो समस्त विभागों के अभियंता हड़‌ताल आदि संघर्ष कार्यक्रम करने को मजबूर होंगे। साथ ही वक्ताओं द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कार्यस्थल पर संपादित कराये जाने वाले कार्यों पर प्रशासनिक एवं राजनैतिक हस्तक्षेप रहता है, जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इं. एसएस डंगवाल व संचालन मंडल सचिव इं. ललित मोहन ने किया। बैठक में सफोर्ड के चेयरमेन पीसी जोशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मुकुल सती, मंडल अध्यक्ष पेयजल वीसी जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष जल संस्थान मनोज बर्गली, मंडलीय सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग ऋषभ साह, मंडल उपाध्यक्ष भावना पंत, मंडल अध्यक्ष लघु सिंचाई जीवन जोशी, मंडल महामंत्री लोनिवि आरएस महरा, जनपदीय सचिव यूएस नगर मनमोहन ऐरी, जनपद अध्यक्ष यूएस नगर यशपाल सिंह, जनपद सचिव नैनीताल गणेश रौतेला, जनपद अध्यक्ष अल्मोड़ा जीएस मनराल, जनपद सचिव अल्मोड़ा प्रफुल्ल जोशी, जनपद सचिव पिथौरागढ़ प्रदीप सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments