HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कंट्रीवाइड स्कूल ने नृत्य में जमाई धाक, तो सक्षम डांस ग्रुप...

Bageshwar: कंट्रीवाइड स्कूल ने नृत्य में जमाई धाक, तो सक्षम डांस ग्रुप की लोकगीत में साख

— जिला स्तरीय युवा एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
— प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को प्रदान करती हैं मंच—खेतवाल

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला स्तरीय युवा एवं सांस्कृतिक महोत्सव आज विविध सांस्कृतिक छटा बिखरते हुए संपन्न हो गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल ने धाक जमाई जबकि सांस्कृतिक समिति पोखरी दूसरे व विकासखण्ड कपकोट की टीम तीसरे नंबर पर रही। लोकगीत में सक्षम डांस ग्रुप बागेश्वर प्रथम रहा।

विजेता प्रतिभागियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल।

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय युवा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ निपटा। प्रतियोगिता का समापन करतेह हुए नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में युवा कल्याण विभाग के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में तीन विकासखंडों की 15 टीमों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लोकनृत्य में 71 अंकों के साथ कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा प्रथम, सांस्कृतिक समिति पोखरी 61 अंकों के साथ द्वितीय, विकासखण्ड कपकोट की टीम 56 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करती जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव।

एकल शास्त्रीय वादन के तबला वादन में भूपेश जोशी प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय, बांसुरी में सूरज पांडेय, हारमोनियम वादन में संगीता जोशी प्रथम, तानिया जोशी द्वितीय, पवनदीप कपकोट तृतीय स्थान पर रहे। एकल शास्त्रीय गायन में संगीता जोशी प्रथम, नवल किशोर द्वितीय, लावण्या जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, लोकगीत में सक्षम डांस ग्रुप बागेश्वर प्रथम, विकासखण्ड कपकोट द्वितीय, विकास खण्ड गरुड की टीम तृतीय स्थान पर रही। एकल शास्त्रीय नृत्य में शिवानी दानू प्रथम, नेहा गड़िया द्वितीय, वंदना साही तृतीत स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक गोपाल बोरा, राजेन्द्र प्रसाद, हेमा आर्या थी। इस दौरान जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, रघुवीर दफौटी, कैलाश प्रसाद, जिला कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, हेमा परिहार, रविन्द्र कोहली, रमेश पर्वतीय, विनोद पाठक, शंकर नाथ गोस्वामी, नंद किशोर जोशी, पीताम्बर दत्त भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद खोलिया, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अजय चन्दोला ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments