HomeUttarakhandBageshwarBreaking News: चाकू से वार कर ताऊ के बेटे की जान लेने...

Breaking News: चाकू से वार कर ताऊ के बेटे की जान लेने वाले दो भाई गिरफ्तार

— बागेश्वर जिले के नौकोड़ी—हरसिंग्याबगड़ की घटना, मृतक का भाई हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत ग्राम नौकोड़ी, हरसिंग्याबड़ में धारदार हथियार से वार कर ताऊ के बेटे की जान लेने और उसके भाई को गंभीर रुप से घायल करने वाले दोनों आरोपी सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार की रात नौकोड़ी गांव में एक परिवार के पूजा कार्यक्रम में चाकूबाजी की घटना हो गई। जिसमें शंकर सिंह कोरंगा की मौत गई और उसका भाई खुशाल सिंह कोरंगा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस को 112 से सूचना मिली। टीम दो वाहनों के जरिए गांव को रवाना हुई। सरूली देवी पत्नी खुशाल सिंह निवासी नौकुड़ी ने प्राथमिकी दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया।आरोपी चंचल सिंह व महेश सिंह पुत्रगण जोहार सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपितों न्यायालय में पेश किया जाएगा।

31 अंडे मुर्गी ने एक दिन में दिए | Hen Gave 31 Eggs in 1 Day
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments