HomeDelhiमहंगाई का झटका : मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें...

महंगाई का झटका : मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ADVERTISEMENTS

Mother Dairy Milk Price| नए साल से पहले लोगों को मदर डेयरी ने फिर से महंगाई का झटका दिया है। मदर डेयरी ने मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है और दूध की वृद्धि को लेकर लागत में बढ़ोतरी का हवाला दिया है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया हैं। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक की मात्रा के साथ दूध की आपूर्ति करती है और इस साल मदर डेयरी द्वारा दूध की कीमतों में पांचवी बार बढ़ोतरी की गई है।

जानें मदर डेयरी के दूध का नया रेट

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है। वहीं डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है। Mother Dairy ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

कंपनी ने कहा कि किसानों से दूध की खरीद की लागत बढ़ी है। इस वजह से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। कच्चे दूध की खरीद कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस साल पहले भी हुई है दूध की कीमत में बढ़ोतरी

Mother Dairy दूध की नई कीमत दिल्ली एनसीआर में 27 दिसंबर 2022 से लागू होंगी। कंपनी ने इस साल कई बार बढ़ोतरी की है, पिछली बार बढ़ोतरी 21 नवंबर को हुई थी। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के बाजार में फुल क्रीम दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले Mother Dairy ने अक्टूबर में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई बाजारों में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

उत्तराखंड में वर्ष 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब कौन से छुट्टी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments