HomeNational10 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मां ने गेम खेलने से...

10 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मां ने गेम खेलने से किया था मना

UP News| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं, यहां एक 10 साल के बच्चे ने खुदकुशी कर ली। क्योंकि उसकी मां ने उसे वीडियो गेम खेलने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज मासूम ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड (suicide) कर लिया। 10 साल के मासूम की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

10 साल के बच्चे ने किया सुसाइड

मामला लखनऊ के थाना हुसैनगंज के चितवापुर इलाके का है। दरअसल, पति की मौत के बाद 40 वर्षीय कोमल अपने 10 साल के बेटे आरुष और 12 वर्षीय बेटी विदिशा के साथ पिता के घर रहती हैं।

परिजनों के मुताबिक, बेटा आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। वहीं, घर पर वह दिनभर मोबाइल गेम खेला करता था। इसको लेकर उसे कई बार समझाया भी गया। इसी बीच, घटना वाले दिन मां ने बेटे की जमकर पिटाई कर दी और उसके हाथों से मोबाइल छीनकर बाहर चली गई।

फांसी लगाकर किया सुसाइड

उसी दौरान गुस्से में आरुष ने अपनी बहन विदिशा को कमरे के बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक अंदर से बच्चे की आवाज न आने पर घरवालों ने उसे पुकारा, लेकिन कोई सुगबुगाहट न होने पर जब दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि मासूम फंदे पर लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बच्चे ने सुसाइड किया है। मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों के मुताबिक, बच्चा मोबाइल पर गेम ज्यादा खेलता था और मां फटकार लगाती थी। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया।

Amazing Ideas: गणित को ​बोझिल/कठिन समझने वालों के लिए ‘संजीवनी’

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments