HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: फरसाली में 91.25 लाख रुपये की लागत से बनेगा केंद्रीय विद्यालय

Bageshwar: फरसाली में 91.25 लाख रुपये की लागत से बनेगा केंद्रीय विद्यालय

— विधायक सुरेश गढ़िया ने किया भूमि पूजन

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कपकोट में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि पूजन किया गया। फरसाली में 91.25 लाख रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय बनेगा। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय से पूरा करने को कहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। सुदूरर्ती गांव फरसाली में केंद्रीय विद्यालय मिला है। जिससे स्थानीय बच्चों का भविष्य संवरेगा। ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू ने कहा कि कपकोट क्षेत्र काफी पिछड़ा है। शिक्षा के लिए बच्चों को जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता है। लेकिन अब केंद्रीय विद्यालय बनने के बाद क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। इस दौरान विक्रम शाही, राम गिरी गोस्वामी, सुरेश कांडपाल, लक्ष्मण देव, कविंद गढ़िया, गणेश सुरकाली, गणेश मर्तोलिया, भूपाल कोरंगा, विमला देवी, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, खंड शिक्षाधिकारी चुक्षपति अवस्थी, खंड विकास अधिकारी ख्याल राम, केडी शर्मा, सुनील कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments