HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भुल्लर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से यूथ कांग्रेसी खुश

Bageshwar: भुल्लर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से यूथ कांग्रेसी खुश

ADVERTISEMENTS

— मिठाई बांटकर तिराहे ​पर झूमे कार्यकर्ता

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सुमित्तर भुल्लर को दोबारा यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने से यूथ कांग्रेस ने खुशी जताई है। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसबीआई तिराहे पर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भुल्लर की काबिलियत को देखते हुए उन्हें दोबार जिम्मेदारी मिली है।

इससे संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी, लोकमणि पाठक, नगर अध्यक्ष संतोष पांडे, जिला उपाध्यक्ष भीम कुमार, जगदीश नेगी, प्रकाश बाछमी आदि मौजूद थे।
गोकुल परिहार अध्यक्ष घोषित

बागेश्वर: युवा कांग्रेस के लिए गोकुल परिहार को अध्यक्ष और भीम कुमार को उपाध्यक्ष घोषित किया है। संगठनात्मक चुनाव आनलाइन माध्यम से हुए। एक माह तक यह प्रक्रिया चली। जिलाध्यक्ष के लिए गोकुल परिहार को 1537, भीम कुमार को 1015 और जबकि मोहन कोरंगा को 25 मत मिले। गोकुल परिहार 522 मतों के अंतराल से जिलाध्यक्ष बने। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष घोषित होने पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भगत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, कवि जोशी, भूपेश खेतवाल, रंजीत दास, सुनील पांडे, सुनीता टम्टा, गीता रावल, सुनील कुमार, संजय कुमार, रंजीत कोहली, प्रकाश आर्य, भूपेंद्र कोरंगा आदि ने खुशी व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments