HomeUttarakhandAlmoraकरोड़ों खर्च, नतीजा सिफर ! पेयजल से महरूम 02 दर्जन से अधिक...

करोड़ों खर्च, नतीजा सिफर ! पेयजल से महरूम 02 दर्जन से अधिक गांव

अल्मोड़ा/लमगड़ा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को करोड़ों की लागत से बनी कपिलेश्वर बानड़देवी पम्पिंग पेयजल योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना निर्माण में न केवल सरकारी धन की बरबादी हुई है, बल्कि उनके साथ छलावा भी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि लमगड़ा क्षेत्र के अनेक गांव बीते कई महीनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गामीण करोड़ों की लागत की कपिलेश्वर बानड़देवी पम्पिंग योजना पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जल महकमें ने केंद्र पोषित इस योजना में न केवल धन की बर्बादी की है, बल्कि 30 से अधिक गांवों के साथ छलावा किया है।

लमगड़ा मुख्यालय के ग्राम ठाट की प्रधान सरिता टम्टा सहित, सरपंच कमला देवी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांव में पानी न आने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क से सटे इस गांव को इस पेयजल योजना से कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। पूर्व में टेस्टिंग के दौरान अवश्य गांव में सप्ताह में एक दिन पानी दिया गया। वर्तमान में बीते कई महीनों से इस योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल इस मामले में कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन इस योजना में पंप खराब होने और पाईप लाईनों के खराब होने जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ता है। गांव में पानी न होने से पशुधन कम हो रहा है। ग्रामीणों की आजीविका और दिनचर्या बाधित हो रही है। उन्होंने शीघ्र ही इस बावत उच्च स्तरों पर पूरी योजना की जंच की मांग भी की है। इधर संबंधित गांव की महिलाओं ने कहा कि यदि ग्रामीणों को नियमित तीसरे दिन भी रोस्टर के अनुसार पानी मिले तो वे संतोष कर लेंगे। उन्होंने इसे ‘हर घर जल-हर घर नल’ योजना का मखौल बताया।

करोड़पति निकला यह झूठे बर्तन धोने, भीख मांगने वाला लड़का

Railway Jobs: रेलवे में नौकरी का अच्छा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments