HomeUttarakhandAlmoraAlmora : राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में मतदाता जागरुकता शिविर

Almora : राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में मतदाता जागरुकता शिविर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✒️ दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भरे फार्म

अल्मोड़ाराजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में आज शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामवली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार भनोली के निर्देशन में गठित टीम द्वारा 30 छात्र-छात्राओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फार्म-6 भरवा कर जमा किए गए।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज (Government Degree College Gurdabanj) महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. दीपाली कनवाल एवं जसवीर सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आनलाइन एप एवं पोर्टल के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महाविद्याल के प्राचार्य डॉ. रामअवतार सिंह, डॉ. राजीव कुमार, STO मनोज कुमार भोज, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. दीपाली कनवाल, जसवीर सिंह, हिमांश पंत, प्रताप सिंह, राजस्व उप निरीक्षक ध्याड़ी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, बी.एल.ओ. उमा सनवाल, पुष्पा बिष्ट एवं गीता आर्या उपस्थित रहे।

https://creativenewsexpress.com/amazing-gift-of-nature-synonymous-with-natural-beauty/

रानीधारा लिंक मार्ग की बदहाल दशा पर फूटा आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments