HomeUncategorizedउत्तराखंड विस में दो दिन में कुल 13 घंटे 47 मिनट चली...

उत्तराखंड विस में दो दिन में कुल 13 घंटे 47 मिनट चली कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

देहरादून| उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र के दौरान दो दिन में कुल 13 घंटे 47 मिनट कार्यवाही चलने के बाद बुधवार को सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि तृतीय सत्र के लिए कुल 619 प्रश्न में से 44 अल्प सूचित तथा 575 तारांकित और अतारांकित प्रश्न प्राप्त हुए। इनमें 13 अलपसूचित प्रश्न स्वीकार हुए उनमे से एक प्रश्न उत्तरित हुआ। इसी प्रकार 171 तारांकित प्रश्न स्वीकार हुए, उनमें से 33 प्रश्न उत्तरित हुए। 375 अतारांकित प्रश्न में से 120 प्रश्न उत्तरित हुए।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901) (संशोधन) अध्यादेश 2022 सदन के पटल पर रखा गया। साथ ही इस सत्र में कुल 14 विधेयक उत्तराखंड विनियोग विधेयक सहित पारित हुए।

भूषण ने कहा कि इस सत्र की मुख्य विशेषता उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित होना रहा। यह प्रदेश की सभी महिलाओं के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इस सत्र में छह विधेयक पुर:स्थापित किए गए। जबकि दो विधेयक सरकार द्वारा वापस लिए गए जिनमें से एक उत्तराखंड पंचायती राज (द्वितीय) संशोधन विधेयक 2021 है तथा कारखाना (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक 2019 है।

उन्होंने बताया कि पंचम विधानसभा के तृतीय सत्र में सरकार द्वारा सदन के पटल पर 10 प्रतिवेदन रखे गए। नियम 300 की कुल 30 सूचनाएं प्राप्त हुई जिनमें से 26 को स्वीकृत किया गया। इसी प्रकार नियम 53 की कुल 22 सूचना प्राप्त हुई जिनमें से 2 को वक्तव्य के लिए तथा केवल वक्तव्य के लिए 2 को स्वीकृत किया गया तथा अन्य 13 सूचनाओं को सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि नियम 58 की 13 सूचनाएं प्राप्त हुई उनमें से 6 को ग्राह्यता पर सुना गया 2 सूचनाओं को सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया। इसी प्रकार नियम 310 की कुल 2 सूचनाएं प्राप्त हुई जिनको नियम 58 में ग्राह्यता पर सुना गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments