बागेश्वर। उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से राज्य निर्माण के दौरान सक्रिय रहे आंदोलनकारी रमेश कृषक, गोविंद भंडारी, हीराबल्लभ भट्ट, डॉ. रामगिरि गोस्वामी, दिनेश बिंष्ट, गंगा सिंह पांगती, लीलाधर पंडा, गोकुल जोशी, उमा खेतवाल, नीमा दफौटी आदि को प्रभारी मंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।