HomeUttarakhandAlmoraGaura Shakti App Uttarakhand : महिलाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका

Gaura Shakti App Uttarakhand : महिलाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका

ADVERTISEMENTS

✒️ अल्मोड़ा पुलिस ने दी जानकारी, रजिस्ट्रेशन को किया प्रेरित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से जुड़कर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं व युवतियों को उत्तराखंड पुलिस एप (Gaura Shakti App Uttarakhand) व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

सुश्री ओशिन जोशी सीओ ऑपरेशन के निर्देश पर HCP गोकुल प्रसाद टम्टा, बेस चौकी, कांस्टेबल अनिल कुमार, राजीव जोशी सिटी पेट्रोल अल्मोड़ा व महिला आरक्षी रेखा गोस्वामी, गीता बिष्ट पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा ने उपस्थित महिलाओं और युवतियों को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड कर उपलब्ध सुविधाओं का घर से ही लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

Gaura Shakti App Uttarakhand में महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सुविधा गौरा शक्ति व 🆘 बटन के बारे में जानकारी प्रदान कर महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति में स्व रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।उपस्थित सभी कामकाजी महिलाओं व युवतियों ने उत्तराखंड पुलिस एप को उपयोगी बताते हुए अल्मोड़ा पुलिस के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

क्या है यह ऐप्लिकेशन Gaura Shakti App Uttarakhand

यह उत्तराखंड पुलिस की बेहद कारगर व मुफ्त एप्लिकेशन है। जैसे ही गौरा शक्ति ऐप का उपयोग किया जाता है तो गौरा शक्ति से एसओएस अलर्ट (sos alert) उठाता है। जिसके बाद संबंधित महिला की जानकारी, लोकेशन और ऑडियो उत्तराखंड पुलिस नियंत्रण कक्ष को प्रेषित हो जाती है। जिससे उत्तराखंड पुलिस पीड़िता को तत्काल निकटतम केंद्र से पुलिस सहायता भेज सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी की पहल पर हुआ था लांच

उत्तराखंड में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में सेवारत महिलाओं की सुरक्षा और रजिस्ट्रेशन के लिए पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इस ऐप का शुभारंभ किया था। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए यह बड़ी पहल की है।

Read More

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments