सूचना विभाग में कार्यरत हरीश सिंह की माता के निधन पर शोक
✒️ तमाम पत्रकारों ने भी व्यक्त की शोक संवेदना
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता मुन्नी देवी (70 वर्ष) के हल्द्वानी में हुए आकस्मिक निधन पर तमाम जागेश्वर के विधायक मनोहन सिंह महरा व तमाम पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अल्मोड़ा नगर के तमाम पत्रकारों ने नवीन उपाध्याय के माता के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। वहीं, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दिनेश गैड़ा, शिवराज बनौला व पत्रकार गणेश पांडेय, नवीन सनवाल, हेमंत भट्ट, रवि बनौला आदि ने शोक जताया है। हम सीएनई परिवार की ओर से पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।