HomeNationalमुकेश अंबानी नाना बने : बेटी ईशा को जुड़वा बच्चे, बेटे और...

मुकेश अंबानी नाना बने : बेटी ईशा को जुड़वा बच्चे, बेटे और बेटी को दिया जन्म

मुंबई| रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शनिवार (19 नवंबर 2022) को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है। अंबानी परिवार ने रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ईशा अंबानी की शादी 4 साल पहले बिजनेस आनंद पीरामल के साथ हुई थी। ईशा अंबानी अभी रिलायंस रिटेल का कारोबार संभालती हैं।

मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। उनके बेटे-बहू आकाश और श्र्लोका को एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। मुकेश अंबानी कई मौकों पर अपने पोते के साथ देखे गए हैं।

2018 में हुई थी शादी 

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई। आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं। ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं। ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं।

ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल अपनी कंपनी का चेयरमैन होने के अलावे श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन का पद भी संभालते हैं। वह आईआईटी इंदौर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments