घर से किसी बात से नाराज होकर चली गई बालिका को सोमेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 17 नवंबर, 2022 को अल्मोड़ा निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने परिजनों से नाराज होकर कहीं चली गई थी। यह बालिका सोमेश्वर पहुंच थी। जिसका पता लगने पर सोमेश्वर पुलिस ने तत्परता से बालिका से पूछताछ की और उसके परिजनों का पता लगा लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने पर नाबालिग बालिका को सोमेश्वर पुलिस द्वारा सकुशल उनके सुपुर्द कर दिय गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।