अल्मोड़ा : समारोहपूर्व मनाई गई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती

✒️ कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्तों के द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी…

✒️ कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्तों के द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 105 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी।

इस अवसर पर वक्ताओं में अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया की इंदिरा ने देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने के लिये कौमी एकता का नारा दिया। देश को संगठित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इंदिरा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगला देश का निर्माण किया और पंजाब में पनप रहे आतंकवाद को समाप्त किया। देश को आत्म निर्भर बनाने के स्वदेश वस्तुओं का निर्माण कर रोजगार पैदा किये। वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, जिनको आइरन लेडी के नाम से जाने जाना लगा और सम्पूर्ण विश्व् उनका लोहा मानता था।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सोशियल मीडिया के प्रदेश सचिव शरद साह, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, राजपुरा वार्ड के सभासद सचिन आर्या, नगर कांग्रेस कमेटी के सचिव फ़ाकिर खान, नगर कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश नेगी, नगर कांग्रेस कमेटी के सचिव अरविंद सिंह रौतेला आदि कांग्रेस जन उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *