HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : महिलाओं का होम्योपैथिक चिकित्सा पद्वति से उपचार, औषधि वितरण

अल्मोड़ा : महिलाओं का होम्योपैथिक चिकित्सा पद्वति से उपचार, औषधि वितरण

ADVERTISEMENTS

✒️ राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र बख में होम्योपैथिक शिविर

✒️ डेंगू से बचाव एवं उपचार की भी दी जानकारी

✒️ चिकित्सक डॉ. अनीता जगुड़ी एवं फार्मासिस्ट अमरीश कुमार ने प्रदान की सेवा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद बख में आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में महिलाओं को चिकित्सा पद्वति से उपचार प्रदान करते हुए होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। साथ ही सभी को डेंगू, एनीमिया आदि से बचाव के उपाय व उचित आहार की जानकारी प्रदान की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनयी है कि सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा आरके सुधांशु के आदेशानुसार एवं निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं देहरादून के व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार इस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र बख अल्मोडा में आरसीएच विंग होम्योपैथिक विभाग जिला महिला अस्पताल अल्मोड़ा से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनीता जगुड़ी एवं फार्मासिस्ट अमरीश कुमार द्वारा कुल 21 महिला लाभार्थियों को होम्योपैथिक उपचार प्रदान कर होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई। सभी को डेंगू से बचाव एवं उपचार एनीमिया से बचाव एवं उचित खानपान की सलाह दी गई। साथ ही सभी जटिल रोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार की महत्वता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कल्पना मनराल एवं सम्पूर्ण स्टॉफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments