HomeUttarakhandHaridwarनौकरी में प्यार, शादी तय और फिर बरात आने से पहले युवती...

नौकरी में प्यार, शादी तय और फिर बरात आने से पहले युवती ने किया इनकार

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्यार मोहब्बत और धोखे की कहानी को चरितार्थ करता मामला सामने आया है। यहां शादी के ऐन मौके पर युवती ने प्रेमी युवक के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। जिस पर शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। लड़के पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

दरअसल मामला हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का हैं। जहां एक गांव निवासी युवती देहरादून में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। क्षेत्र का ही एक युवक भी उसी कंपनी में नौकरी करता है। जिसके चलते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। लंबे समय तक प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। रविवार को शादी की तारीख तय की गई थी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

इससे पहले कि युवक बरात लेकर युवती के घर पहुंचता, उससे पहले ही युवती ने युवक को फोन कर 440 वोल्टेज का झटका देते हुए शादी से इनकार कर दिया। जिसे सुनकर युवक व उसके स्वजन दंग रह गए।

युवक पक्ष के लोगों ने युवती पक्ष के लोगों से बात की। लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। युवक पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे तथा मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवती पक्ष के लोगों से बात की, तो युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस पर युवक पक्ष के लोग वापस लौट गए।

Almora/ शाबास बिटिया : होनहार शिफा अंसारी ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाइ किया UGC-NET व JRF

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments