HomeUttarakhandAlmoraBadminton : नेशनल टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने जीता रजत...

Badminton : नेशनल टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने जीता रजत पदक

ADVERTISEMENTS

⏩ आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट, विशाखापटनम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विशाखापटनम में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट, विशाखापटनम में अल्मोड़ा, उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने महिला एकल में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

फाइनल में अदिति भट्ट को अलमोड़ा की ही अनुपमा उपाध्याय जो अब हरियाणा से खेलती है से 8-21 व 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। अनुपमा उपाध्याय भी पहले अलमोड़ा में कोच डीके सेन से ही ट्रेनिंग लेती थीं। बाद में हरियाणा से खेलने लगीं तथा ट्रेनिंग प्रकाश पादुकोण अकैडमी में कोच डीके सेन के ही निर्देशन में लेती थीं।

सेमी फाइनल में अदिति ने हरियाणा की ही इरा शर्मा को 21-9, 14-21 व 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अदिति भट्ट ने अभी नैशनल गेम गुजरात में भी कांस्य पदक जीता था। अदिति भट्ट के शानदार उपलब्धि पर तथा मूल रूप से अलमोड़ा की अनुपमा उपाध्याय के स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं तथा ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेखा परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉ. दुर्गापाल, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, स्मृति नगरकोटी आदि ने अदिति भट्ट तथा अनुपमा व उनके कोच डीके सेन व माता-पिता को बधाई देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments