HomeCrimeहल्द्वानी में सिपाही की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस महकमे...

हल्द्वानी में सिपाही की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

हल्द्वानी| नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, बाजपुर में तैनात सिपाही की पत्नी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गई। हत्या किसी नुकीले हथियार से की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शहर में सिपाही की पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर थाने में तैनात है। उनका परिवार हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहता है। आज बुधवार को उनकी पत्नी ममता बिष्ट की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि, आज सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और ममता अकेले ही घर पर थी। इसी बीच किसी अज्ञात ने घर में प्रवेश किया और ममता के सिर पर नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। जब बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्हें मां शव कमरे में पड़ा मिला। जिसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात बेहद खौफनाक है। मौके पर फैले खून के छीटे इसकी भयावहता बयां कर रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल हत्यारा मौके से फरार है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments