HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : मायके आई विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी

हरिद्वार : मायके आई विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी

हरिद्वार| सहारनपुर से अपने मायके आई पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के मुताबिक धनपुरा गांव निवासी शबाना की शादी दो साल पहले रईस निवासी वाल्मीकि बस्ती सहारनपुर से हुई थी। दोनों के सात माह का बेटा भी है। कुछ दिन पहले शबाना अपने मायके आई थी। यहां शबाना ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी उत्पीड़न किया जा रहा था। परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। पथरी थानाध्यक्ष पवन डिमरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये बनाएं गए हरिद्वार के नए SSP CLICK NOW

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments