HomeUttarakhandAlmoraप्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष समेत 06 जिलों के कांग्रेस नेता कल...

प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष समेत 06 जिलों के कांग्रेस नेता कल अल्मोड़ा में जुटेंगे

— संगठन की मजबूती पर इस महत्वपूर्ण बैठक में होगा गहन मंथन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत 06 पर्वतीय जिलों के कांग्रेसी विधायक व नेतागण 3 नवंबर यानी कल अल्मोड़ा में जुटेंगे। यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण बैठक ले रही है। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने दी है।

उन्होंने बताया कि अपराह्न 02 बजे से कल सरस्वती इन वैंकट हॉल निकट कपीसा पेट्रोल पंप धारानौला, अल्मोड़ा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में विभिन्न जनपदों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत एवं जनपद चमोली के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक, पूर्व विधायक, 2022 के विधानसभा प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचयात अध्यक्ष, मेयर, वर्तमान व पूर्व नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला व महानगर अध्यक्ष, ब्लाक व नगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार से मंत्रणा होनी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments