सुयालबाड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
न्याय पंचायत-पनुवानौला में 03 नवंबर से खेल महाकुम्भ 2022-23 का आयोजन गांधी इंटर कालेज पनुवानौला के खेल मैदान में किया जायेगा।
खेल महाकुम्भ पनुवानौला के संयोजक प्रधानाचार्य गांधी इंटर कालेज पनुवानौला एवं खेल प्रभारी महेन्द्र सिहं भैसोड़ा द्वारा न्याय पंचायत पनुवानौला के अंतर्गत आने वाले समस्त इण्टर कालेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, निजी विद्यालय एवं क्षेत्रीय युवाओं से इसमें प्रतिभाग करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ में आयु वर्ग अण्डर 14 (बालक/बालिका), अण्डर-17 (बालक/बालिका) में कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स, दौड़, कूद, थ्रो इवेंटो का आयोजन होगा। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर अधिक जानकारी हेतु संपर्क करने को कहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।