HomeBreaking NewsBCCI का बड़ा फैसला, अब महिला व पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगी समान...

BCCI का बड़ा फैसला, अब महिला व पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगी समान फीस

ADVERTISEMENTSAd

✒️ जानिये महिला क्रिकेटरों को मिलेगी अब कितनी फीस

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क

BCCI ने अपने एक बड़े फैसले में भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों को समान फीस देने की घोषणा की है। जिसके बाद से महिला क्रिकेटरों में खुशी की लहर है। यह आदेश भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के तहत लागू किया गया है। जय शाह ने बताया है कि बीसीसीआई ने वेतन इक्विटी पॉलिसी लागू की है।

बीसीसीआई की इस घोषणा के बाद से अब पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस समान रहेगी। इसको लेकर BCCI के सचिव जय शाह ने ट्वीट किया है। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए समान मैच फीस का फैसला क्रिकेट जगत में एक नव क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। खेल प्रेमी मानते हैं कि इस निर्णय के बाद से महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ेगा और नई लड़कियों का आकर्षण भी इस खेल के प्रति बढ़ेगा।

यह यह क्रिकेट की नई फीस –

⏩ टेस्ट मैच में 15 लाख

⏩ वनडे मैच में 6 लाख

⏩ टी 20 मैच में 3 लाख

पूर्व में इतनी धनराशि मिलती थी महिला क्रिकेटरों को

एक औसत के रूप में यदि समीक्षा की जाए तो अब तक सीनियर महिला क्रिकेटर्स को प्रतिदिन मैच के लिए 20 हजार रुपये मिलते थे। यह किसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेटर के लगभग बराबर थी। वहीं, सीनियर पुरुष खिलाड़ी प्रतिदिन मैच फीस के तौर पर औसतन 60 हजार रुपए कमाई करते हैं। ऐसे में यह महिला और पुरुषों के बीच एक बड़ा अंतर था। मगर अब यह भेदभाव भी दूर हो जाएगा। 2022 से पहले महिला क्रिकेटरों को मैच फीस के तहत सिर्फ 12,500 रुपये दिए जाते थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments