HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : स्मैक के साथ रामनगर से दो गिरफ्तार, जेल भेजे

हल्द्वानी ब्रेकिंग : स्मैक के साथ रामनगर से दो गिरफ्तार, जेल भेजे

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के आदेश पर चलाये जा रहे नशे के​ खिलाफ अभियान के रानगर पुलिस ने दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिनकी कीमत लाखों में बतायी जा रही है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत भाकुनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छोटा बैराज के सामने ट्रांसपोर्ट नगर रामनगर से जावेद पुत्र मोहम्मद अली निवासी होली चौक बंबाघेर थाना रामनगर उम्र 44 वर्ष तथा हिमांशु पुत्र हरीश निवासी छोटा वैराज बम्बाघेर थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में इनके कब्जे से कुल 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर इन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनीस अहमद, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, गगन भंडारी व संजय सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments