HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 युवक दबोचे, पांचों...

Bageshwar Breaking: धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 युवक दबोचे, पांचों की तलाश

  • दीपावली के दिन की घटना, पुलिस कार्यवाही से अराजकता फैलाने वालों में हड़कंप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दुग बाजार में युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से अराजकता फैलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS

महालक्ष्मी पूजा के दिन यानी 24 अक्टूबर को शिवम उर्फ शुभम ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने नौ लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया। बताया कि दुग बाजार सार्वजनिक स्थल पर धारदार हथियार से उन पर वार किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। उपनिरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट को जांच सौंपी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी युवकों करन सिंह पुत्र सुंदर सिंह, नीरज सिंह पुत्र शिवन सिंह, राहुल सिंह पुत्र शिव सिंह व हिमांशु सिंह पुत्र भूपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी स्थानीय निवासी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि विवेचना के दौरान 506 धारा में बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की पुलिस को तलाश है। शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments