HomeBreaking NewsViral Video : सड़क पर लड़की का डांस और फेमस हो गया...

Viral Video : सड़क पर लड़की का डांस और फेमस हो गया ऑटो वाला

ADVERTISEMENTSAd

Creative News Express

नई दिल्ली। रील बनाने का शौक इन दिनों चरम पर है। युवा युवक-युवतियां तो सोशल मीडिया में रील के जरिये फेमस होने के लिए इतने बेताब हैं कि न तो जगह देखते हैं और न वक्त बस चालू हो जाया करते हैं। ऐसे ही एक अजीब हरकत लड़की की सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पर जरा रूकिये, लड़की से ज्यादा इस वायरल वीडियो में एक ऑटो चालक फेमस हो गया है, जो लड़की के ठीक पीछे डांस कर रहा है और लड़की को इसका पता ही नहीं चल पाया।

वीडियो में एक युवती नोरा फतेही के फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के सुपरहिट गाने ‘दिलबर-दिलबर’ पर सड़कों पर डांस करती नजर आ रही है। यह कुछ नया नहीं है, ऐसे तो सैकड़ों वीडियो आपको नेट पर मिल जायेंगे, पर खास बात इस वीडियो में यह है कि एक स्थानीय ऑटो चालक भी पता नहीं कहां से आ टपका और लड़की के पीछे पूरी मस्ती भरे अंदाज में डांस करने लगा। लिंक में बताया गया है कि इस वीडियो में एक ऑटो चालक ने लड़की को सड़क पर नाचते हुए देखा और वह उसकी पीठ पीछे उसके कदमों की नकल करने लगा। वीडियो में ऑटो ड्राइवर ने तो लड़की के डांस स्टेप्स भी चुरा लिये। अब भला लड़की को कौन देखे, सब ऑटो चालक के दिवाने हो रहे हैं। हाय रे लड़की की​ किस्मत, मेहनत की उसने और फेमस हो गया यह ऑटो वाला। देखिये यह वीडियो –

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments