HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : किशोरों पर हमले का प्रयास करने वालों को गिरफ्तार करने...

अल्मोड़ा : किशोरों पर हमले का प्रयास करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका के नामित सभासद दीपक वर्मा के पुत्र तनिष्क वर्मा व उसके साथी के साथ स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियों द्वारा नशे में धुत होकर कर्बला में गाली-गलौज व जान से मारने की नियत से पीछा करने पर पालिका सभासदों ने गहरा रोष व्यक्त किया है।

सभासद अ​मित साह ‘मोनू’, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा व अर्जुन बिष्ट ने यहां जारी बयान में कहा कि पालिका के नामित सभासद दीपक वर्मा के पुत्र के साथ कार चालक दो लोगों ने नशे की हालत में अभद्रता की। यही नहीं इन लोगों ने उनके पुत्र व एक साथी का लाठी-डंडे के साथ पीछा किया। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि शहर में कानून-व्यवस्था का इस तरह से उल्लंघन कोई नहीं कर सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments