शारदा पल्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा रही रोशनी सिराड़ी का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में रोशनी सिराड़ी ने 800 अंक में से 781 अंक प्राप्त किया है। लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख बेस्ट कॉलेज में से एक है।
रोशनी सिराड़ी ने शाखा पब्लिक स्कूल से क्षेत्र 2021-22 में कक्षा 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रोशनी सिराड़ी ने कक्षा 12वीं में राजनीतिक विज्ञान एवं इतिहास विषय में 100 अंक प्राप्त किए थे। रोशनी सिराड़ी के इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है एवं शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लेखचौरा एवं समस्त स्टाफ से हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।