HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नाटकीय ढंग से अपने गांव चल दिया एसएसबी का गायब...

अल्मोड़ा : नाटकीय ढंग से अपने गांव चल दिया एसएसबी का गायब जवान, बेवज़ह कराई फजीहत, रहस्यों ने लगाए प्रश्नचिह्न !

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से रहस्यमय ढंग से गायब हुए एसएसबी की 11वीं बटालियन की एफ कंपनी के जवान का आंखिरकार पता चल गया है। यह जवान किसी को बिना कुछ बताए चुपचाप अपने गांव चल दिया था। भले ही जवान का पता चल गया, मगर वह अचानक बगैर इत्तला के कैसे निकला, क्यों चल दिया और वाहन का इंतजाम कैसे हुआ, यह एक बड़ा रहस्य बना है।
गौरतलब है कि एसएसबी की 11वीं बटालियन की एफ कंपनी जम्मू कश्मीर से डीडीहाट जा रही थी, जो गत शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची और इस कंपनी का रात्रि विश्राम एसएसबी के एनटीडी अल्मोड़ा कैंपस में हुआ। जहां से सुबह इस कंपनी की रवानगी के वक्त रॉलकाल हुई, तो पता चला कि जवान राजेंद्र चंद्र पुत्र शंकर चंद्र निवासी ग्राम बेल, थाना चिनारी, जिला उधमपुर, जम्मू कश्मीर गायब मिला। इससे एसएसबी के अधिकारियों व जवानों में हड़कंप मच गया। काफी ढूंढखोज हुई, मगर कहीं कुछ पता नहीं लगा। अंततः एसएसबी की ओर से इंसपेक्टर भक्तदर्शन ने थाना कोतवाली अल्मोड़ा में जवान के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आननफानन में जवान की तलाश के लिए एक टीम गठित की है और छानबीन शुरू कर दी। उधर एसएसबी के अधिकारी भी अपनी ओर से पता लगाने में जुटे रहे।
पुलिस टीम यत्र-तत्र तहकीकात करने के लिए फजीहत कर रही थी कि कई घंटों बाद उस जवान के भाई से फोन द्वारा संपर्क हो पाया। पता चला कि वह जवान रात किसी तरह कंपनी से अलग होकर अपने गांव को चल पड़ा। जवान का पता चलने के बाद राहत तो मिल गई है। मगर इस बात से सभी आश्चर्य में पड़ गए कि आंखिर यह जवान रात अपनी कंपनी से अलग कैसे हुआ, एसएसबी कैंपस में सुरक्षा के बावजूद जवान कैसे निकल गया। रात कहां ठहरा या सफर के लिए वाहन उपलब्ध कैसे हुआ आदि-आदि। यह सभी प्रश्न रहस्य बनकर रह गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि पूरी तहकीकात के बाद इन रहस्यों से पर्दा हट पाएगा। एस.एस.बी. के अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई मीडिया को स्टेटमेंट जारी नही किया गया है।

संबंधित ख़बर का लिंक —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments