HomeUttarakhandRudraprayagबारिश में छाता लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, चाय के...

बारिश में छाता लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री धामी, चाय के साथ चर्चा

ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्हें इस तरह देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान सीएम धामी तिलवाड़ा-केदारनाथ मार्ग पर स्थित स्थानीय व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। और यहां स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच चाय के साथ चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस तरह अपने बीच पाकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सीएम सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय अध्यक्ष व सभासदों को संवाद करते हुए कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं। हमारा दायित्यव है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मनोयोग से करें। तिलवाड़ा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़े, इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी।

सीएम ने कहा कि हम सभी लोगों का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही। इसी तरह से हमें जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए भी डटकर कार्य करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान लोगों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

देखिये वीडियो, ​पढ़िये ख़बर : भारी बारिश के बीच उफान पर शिप्रा, दहशत में ग्रामीण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments