HomeUttarakhandChampawatउत्तराखंड : भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद

उत्तराखंड : भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद

ADVERTISEMENTS

चंपावत| उत्तराखंड राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर चंपावत जिले में लगातार तीन से हो रही बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे सहित 18 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। एनएच-09 (चंपावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग) टनकपुर से घाट के बीच कई स्थानों पर बंद है।

शनिवार की रात से बारिश का सिलसिला और तेज हो गया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से टनकपुर से चंपावत के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग पूरी तरह खुलने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

एनएच को खोलने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। विभिन्न स्थानों में दो दर्जन से अधिक लोडर मशीनें मलबा हटा रही हैं। शनिवार की रात में भी मलबा हटाने का काम किया गया।

एनएच पर फंसे यात्रियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने टनकपुर स्टेडियम व चंपावत नगर पालिका के रैनबसेरे में की है। जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी खुद एनएच खोले जाने के कार्य की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बन्द सड़कों को तत्काल खोले जाने के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी : काठगोदाम में संदिग्ध परिस्थतियों में युवती की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments