जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, डीएम ने समीक्षा की

0
जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, डीएम ने समीक्षा की
जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, डीएम ने समीक्षा की

╰┈➤ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ म्यूजिक बैंड, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल रहेंगे खास आकर्षण


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अगले माह यानी दिसंबर 2026 में अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विंटर कार्निवल की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां होंगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंशुल सिंह ने कार्निवल के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न गतिविधियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।प्रस्तावित विंटर कार्निवल के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड की प्रस्तुतियां, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिलने के साथ ही जनपद में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विंटर कार्निवल का आयोजन आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटक भी विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठा सकें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यक्रम स्थलों, आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों के संबंध में आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि विंटर कार्निवल का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के. एन. तिवारी, उप जिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS