HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: जन्मदिवस पर विधायक करन माहरा ने बांटे मॉस्क और सेनेटाइजर

रानीखेत: जन्मदिवस पर विधायक करन माहरा ने बांटे मॉस्क और सेनेटाइजर

रानीखेत/अल्मोड़ा। विधायक करन माहरा ने अपने जन्म दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं सहित समस्त बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें तमाम लोगों ने जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माहरा ने सभी का आभार जताते हुए मॉस्क और सेनेटाइजर वितरित किए।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 12 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक करना माहरा का जन्मदिवस मनाया जाता है। आज रविवार को विधायक माहरा ने सुबह 10 बजे से केमू स्टेशन से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान उन्होंने तमाम लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी। इस अवसर पर माहरा के साथ ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कैलाश पांडेय, सुंदरलाल गोयल, अमित पांडेय, रघुदत्त शर्मा, रनदीप बंसल, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, पंकज गुरूरानी, अमन शेख, सोनू सिद्दकी, शाहनवाज आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments