HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले मामले में पूर्व समाज कल्याण...

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले मामले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी व बैंक सहायक महाप्रबंधक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में अल्मोड़ा पुलिस के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। पुलिस टीम ने इस मामले में आई.ओ.बी. बैंक के सहायक प्रबंधक व पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी की उप्र. के लखनऊ से गिरफ्तारी की है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में एससी, एसटी, ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति सम्बन्धी अनियमित्ताओं की जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है। 10 जनवरी, 2020 को कोतवाली रानीखेत में उपनिबन्धक मौनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ आदि अज्ञात बिचौलियों के विरूद्ध जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त छात्रवृत्ति की धनराशि 14,23080 रूपये को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षडयंत्र करके गबन करने के सम्बन्ध में धारा- 409/420/467/ 468/471/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ उनि बसन्ती आर्य द्वारा की जा रही थी। गहन विवेचना से अभियोग मेे संलिप्त दो अभियुक्त के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। साईबर सैल में नियुक्त कानि मोहन बोरा के सहयोग से बसन्ती आर्य, कानि नारायण रावल, दिलीप कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण की परवाह न करते हुए राजेश कुमार सक्सेना पुत्र स्व. प्रेम नारायण सक्सेना निवासी- मकान नंबर-3/295 विकासनगर अलीगंज, सैक्टर-3 जिला लखनऊ उप्र (पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी हापुड़) जैन अब्बास पुत्र कमर अब्बास निवासी- मकान नंबर-660पी-32-33 फूलबाग कालौनी, कुर्सी रोड, थाना कुडम्बा, लखनऊ उप्र (आईओबी बैंक हापुड़ सहायक प्रबन्धक) को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचक व उनि बसन्ती आर्या (वर्तमान कोतवाली अल्मोड़ा) ने बताया कि उक्त अभियोग में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें से एक अभियुक्त अनुज गुप्ता पुत्र स्व. हरीश गुप्ता निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़ उप्र जो कि मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ का कर्मचारी था को पूर्व में 21 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments