HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : बारिश के बाद यहां भारी मलबा आने से बाधित...

ब्रेकिंग न्यूज : बारिश के बाद यहां भारी मलबा आने से बाधित रहा यातायात

ADVERTISEMENTSAd

⏩ मल्ला प्यूड़ा में डेढ़ घंटे बाद सुचारू हुआ यातायात

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

भारी बारिश के बाद जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां कई आम संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई राजमार्गों पर भी मलबा आने की सूचना है। नथुवाखान रामगढ़ मोटर मार्ग पर मल्ला प्यूड़ा में भी पहाड़ से भारी मलबा आने से मार्ग लंबे समय के लिए बंद हो गया था, जिसे अब जेसीबी की मदद से खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में बीती रात से काफी बारिश हुई है। जिसके चलते आंशिक नुकसान की भी सूचना है। नथुवाखान रामगढ़ मोटर मार्ग पर मल्ला प्यूड़ा में आरोही संस्था के पास भी सड़क पर भारी मलबा आ गया था। दोपहर 03 बजे से यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्परता के साथ जेसीबी की मदद से मलबा हटा कर इस मार्ग को लगभग डेढ़ घंटे बाद खोल दिया गया। जिसके बाद यातायात पुन: संचालित हो सका। बताया जा रहा है कि एसएसपी के आदेश के बाद रिसोर्टों के सत्यापन के लिए गई क्वारब पुलिस टीम भी मलबा आने से मार्ग में ही फंस गई थी। मार्ग खुलने के बाद टीम गंतव्य को रवाना हो पाई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments