नगर पंचायत लालकुआं की अधिशासी अधिकारी पूजा का तबादला, मिली नगर निगम हल्द्वानी की बड़ी जिम्मेदारी

0
पूजा (फाइल फोटो

हल्द्वानी/लालकुआं| नगर पंचायत लालकुआं की तेजतर्रार अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) पूजा का तबादला कर दिया गया है। पूजा को अब प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश अनु सचिव अनिल काला ने जारी किए है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि, लालकुआं नगर पंचायत की तेजतर्रार अधिशासी अधिकारी पूजा के नेतृत्व में लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में कई बड़े काम हुए है, अधिशासी अधिकारी ने ईमानदारी से 100 भवनों को गरीबों में आवंटन कर इतिहास रचा है, क्षेत्र के लोगों ने भी अधिशासी अधिकारी पूजा के काम की सराहना की। पूजा को हल्द्वानी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी। नीचे देखें आदेश

दुःखद खबर : मां की पीठ से बच्ची को ले गया तेंदुआ, मिला क्षत-विक्षत शव

ADVERTISEMENTS