HomeBreaking Newsहल्द्वानी से कारोबारी लापता, चंबल के पास अंतिम लोकेशन और स्कूटी मिली

हल्द्वानी से कारोबारी लापता, चंबल के पास अंतिम लोकेशन और स्कूटी मिली

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| यहां काठगोदाम क्षेत्र से इलेक्ट्रिक सामान का कारोबारी रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया है। उनकी स्कूटी चंबल नहर के पास मिली है। पुलिस कारोबारी के नहर में बहने की आशंका जताकर तलाश कर रही है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, पालीशीट निवासी 43 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्व. नंदाबल्लभ की काठगोदाम हाईडिल गेट पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक के अनुसार 13 सितंबर की सुबह संतोष रोज की तरह दुकान पर आए थे। देर शाम दुकान बंद कर वह वापस घर लौट रहे थे। रात सवा 10 बजे कारोबारी सतोष चंबल नहर के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह आसपास कहीं नजर नहीं आए हैं। चंबल के पास ही उनकी स्कूटी मय चाबी के खड़ी मिली। उन्होंने कारोबारी के नहर में बहने की आशंका जताई है। बरसात के चलते नहर का पानी भी बढ़ चुका है। गंदा पानी होने से नहर में खोजना आसान नहीं है।

पुलिस ने कारोबारी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें उनकी अंतिम लोकेशन चंबल के पास ही मिली है। कारोबारी को लेकर पुलिस ने स्वजनों व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। चंबल और नहर में खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े : नैनीताल जिले में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments