HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः बेस अस्पताल में नए आपरेशन थिएटर को देखने पहुंची टीम, लेटलतीफी...

अल्मोड़ाः बेस अस्पताल में नए आपरेशन थिएटर को देखने पहुंची टीम, लेटलतीफी की वजह जानी

  • डीएम ने दिए हैं कि जल्द नये थिएटर को शुरू करने के निर्देश
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बेस अस्पताल अल्मोड़ा में बने नये आपरेशन थिएटर के जल्द शुरू होने की आस जगी है। दरअसल, जिलाधिकारी वंदना ने कार्यदायी संस्था को सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज थिएटर के शुरू होने में लेटलतीफी का कारण जानने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने थिएटर का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी वंदना ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा में बने नए आपरेशन थिएटर को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों की टीम ने आज ऑपरेशन थिएटर का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने इसके प्रारंभ नहीं हो पाने का कारण जाना। अस्पताल प्रबंधन ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को ऑपरेशन थिएटर को प्रारंभ करने में आने वाली समस्याओं से रूबरू कराया। जिसमें कई कार्य होने बांकी बताए गए हैं। इस पर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। टीम में प्रोजेक्ट मैनेजर संजय चौधरी, सहायक अभियंता एनसी जोशी, डॉ. अनिल पांडे समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments