HomeUttarakhandAlmoraगोल्डन कार्ड से कोई सुविधा नहीं तो वेतन से काहे की कटौती...

गोल्डन कार्ड से कोई सुविधा नहीं तो वेतन से काहे की कटौती : सती

ADVERTISEMENTS

⏩ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती ने योजना पर उठाये सवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड प्रदेश सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने गोल्डन कार्ड योजना पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद करे और आज तक जो कटौती की है उसे ब्याज सहित कार्मिकों को वापस करे।

सती ने यहां जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार के सभी कर्मचारियों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह गोल्डन कार्ड के लिए विकल्प मांगना चाहिए कि उसके लिए वे अपने वेतन से कटौती करवाना चाहते हैं या नहीं। चूंकि सरकार आज तक ये निर्णय नहीं कर पाई है कि सरकारी कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड से क्या सुविधा मिलेगी। आज ये हाल है कि सरकारी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड धारक को कोई भी सुविधा नहीं है।

सती ने कहा कि जिस समय कर्मचारियों के और उनके आश्रितों के गोल्डन कार्ड बनाए गए थे उनका उस वक्त आयुष्मान कार्ड भी जमा करवा दिया और कहा कि अब उन्हें गोल्डन कार्ड से ही सभी सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें आयुष्मान कार्ड से भी वंचित कर दिया गया। सती ने कहा कि जब गोल्डन कार्ड से कोई भी सुविधा नहीं है तो फिर सरकार कर्मचारियों के वेतन से कटौती क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद करे तथा जो आज तक कटौती की है उसे ब्याज सहित वापस करे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments