HomeAccidentBageshwar: रात डेढ़ सौ फिट खाई में गिरी कार, चालक गंभीर

Bageshwar: रात डेढ़ सौ फिट खाई में गिरी कार, चालक गंभीर

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोतवाली पुलिस के अंतर्गत बागेश्वर-दफौट मोटरमार्ग में शनिवार देर सायं एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों व अग्निशमन दल ने घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

ग्रामीणों ने मिली जानकारी के अनुसार ढूंगापाटली निवासी 45 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र धन सिंह अपनी ऑल्टो कार लेकर बागेश्वर से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी मंदिर से कुछ आगे कार में आई तकनीकी खराबी के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा लगभग 150 फिट नीचे पंचायत घर माल्ता के समीप जा गिरी। ग्रामीणों को जानकारी होते ही वह राहत कार्य में लग गए तथा सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल का इलाज हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल के छाती, सिर व अन्य स्थानों में चोट है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments