HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में यहां बुध बाजार होगा बंद, अवैध घोषित के आदेश जारी

हल्द्वानी में यहां बुध बाजार होगा बंद, अवैध घोषित के आदेश जारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| साप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि खरीदने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि हल्द्वानी नगर निगम सीमान्तर्गत चोरगलिया रोड पर संचालित साप्ताहिक बुध बाजार को अवैध घोषित किया जाता है। जिस कारण उक्त बाजार के संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि आगामी साप्ताहिक बाजार उक्त स्थल पर नहीं लगाया जायेगा।

जारी आदेश के मुताबिक…

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

नगर निगम अधिनियम 1950 की धारा 422 के द्वारा प्रावधान किया गया है कि अधिनियम और उसके अन्तर्गत निर्मित नियतों और उपविधियों के उपबन्धों के अधीन रहते हुए नगर आयुक्त को निम्नलिखित अधिकार होगा क निगम द्वारा उस निर्मित प्राधिकृत किये जाने पर उसे निगम की सीमाओं के भीतर और राज्य सरकार की पूर्व अनुमोदन से उसकी सीमाओं के बाहर किसी निगम बाजार या पशु-स्थान की स्थापना के प्रयोजनार्थ कोई भवन या भूमि निर्मित करना कय करना, पट्टे पर लेना या अन्यथा अर्जित करना और किसी विद्यमान निगम बाजार का विस्तार या उससे सुधार करना तथा नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 428 (1) में स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि कोई व्यक्ति (नगर आयुक्त) से अनुज्ञप्ति प्राप्त किये बिना किसी निगम इस बाजार में किसी पशु या वस्तु को न बेचेगा और न बेचने के लिए प्रदर्शित करना।

उपरोक्त प्रावधानों के आधार पर नगर निगम सीमान्तर्गत चोरगलिया रोड पर संचालित साप्ताहिक बुध बाजार को अवैध घोषित किया जाता है अतः उक्त बाजार के संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि आगामी साप्ताहिक बाजार दिवस में उक्त स्थल पर बाजार नहीं लगाया जायेगा। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी। नीचे देखे आदेश

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री के घर और फ्लोर मिल पर आईटी का छापा

यह भी पढ़े : भर्ती भर्ती भर्ती : नैनीताल जिले में स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन – जाने पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments