HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के साकेत अग्रवाल को मिली उत्तराखंड भाजपा की नई टीम में...

हल्द्वानी के साकेत अग्रवाल को मिली उत्तराखंड भाजपा की नई टीम में जगह

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। उत्तराखंड भाजपा ने नई टीम की घोषणा कर दी है। कुल 34 पदाधिकारियों की टीम में अधिकांश युवा हैं। इन नए पदाधिकारियों पर अब मिशन-2024 की जिम्मेदारी है। इस युवा टीम पर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजरें रहेंगी।

बात करें नैनीताल जिले कि तो नैनीताल से राजेंद्र बिष्ट को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राकेश नैनवाल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। समीर आर्य को प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आपको बता दें कि भाजपा की पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह पर नैनीताल से राजेंद्र बिष्ट को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मेयर रौतेला ने दीं शुभकामनाएं

भाजपा संगठन में साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के मेयर डॉ. जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ साकेत अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

सह-कोषाध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत

भाजपा के उत्तराखंड संगठन में समाचार समूह उत्तरांचल दीप के प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने से उत्तरांचल दीप परिवार खुशी से गदगद है। प्रधान संपादक साकेत अग्रवाल के कार्यालय पहुंचने पर समस्त स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : Nainital High Court ने किए कई जजों के प्रमोशन और तबादले, देखें लिस्ट

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments