HomeAccidentलालकुआं : सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत...

लालकुआं : सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत – साथी घायल

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। यहां लालकुआं से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान रमेश तिवारी के 46 वर्षीय भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 11 बजे के करीब हल्दूचौड़ के राधा बंगर निवासी 46 वर्षीय विपिन तिवारी पुत्र बद्री दत्त तिवारी अपने साथी 38 वर्षीय नैन सिंह निवासी दुम्का बंगर के साथ बाइक से हल्दूचौड़ से लालकुआं की ओर आ रहे थे, कि तभी डिपो संख्या 4 और 5 के बीच सड़क पर बैठी एक गाय से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल और दोनों बाइक सवार काफी दूर जाकर गिरे। हादसे में टक्कर लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गयी।

जबकि दोनों घायलों को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां विपिन तिवारी ने दम तोड़ दिया, वहीं नैंन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मृत विपिन तिवारी पूर्व ग्राम प्रधान रमेश तिवारी का भतीजा था।

इधर क्षेत्र के समाजसेवियों ने शासन प्रशासन से मांग की है, कि आवारा पशुओं को काजी हाउस भेजा जाए, क्योंकि उक्त जानवरों के चलते आए दिन सड़क में दुर्घटनाएं होने से लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं।

यह भी पढ़े : 38 साल पहले शहीद हुए चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर पहुंचेगा हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments